utrakhandउत्तरकाशी

खटीमा में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान

जन एक्सप्रेस /खटीमा :-  एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस की ओर से खटीमा क्षेत्र में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, दुकानदारों, यात्रियों और मजदूरों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की गई।

पुलिस ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, पासवर्ड की सुरक्षा और ओटीपी के सुरक्षित इस्तेमाल के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर बुलिंग, स्टॉकिंग तथा ऑनलाइन निवेश और घर बैठे नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही cybercrime.gov.in पर शिकायत करने और जरूरत पड़ने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन अथवा साइबर सेल से संपर्क करने की सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button