utrakhandउत्तरकाशीटिहरी

रा०इ०का०कावा एट हाली में एनसीसी कैडेटों का संस्थागत प्रशिक्षण, अनुशासन और देशसेवा का संकल्प

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी :- जनपद उत्तरकाशी के रा०इ०का० कांवा एट हाली डुंडा में राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों का संस्थागत प्रशिक्षण आयोजित हुआ जिसमें चयनित छात्रों को अनुशासन और एकता के साथ सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षित किया गया, ड्रिल और हथियार का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट राजेंद्र प्रसाद नौटियाल ने कैडेटों को एनसीसी के लाभ और देश सेवा के लिए सदैव तैयार रहने की प्रेरणा दी, प्रधानाचार्य धर्मानंद नौटियाल ने अनुशासित रहकर समाज में अलग पहचान बनाने और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया और सेना अधिकारी बनने की तैयारी का मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर सेना के हवलदार होशियार सिंह और मुकेश सिंह ने ड्रिल प्रशिक्षण दिया तथा डॉ. राजेश जोशी ने कैडेटों को देश का अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button