
जन एक्सप्रेस /पिथौरागढ़ :- जनपद में नशे और शराब के अवैध सेवन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गंगोलीहाट पुलिस ने परचून की दुकान की आड़ में शराब परोसने के आरोप में एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है।
एसएचओ कैलाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भूलीगांव में छापेमारी की। इस दौरान दुकान संचालक हीरा सिंह बिष्ट निवासी ओली गांव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, कनालीछीना पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान महेंद्र सिंह बिष्ट को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर वाहन सीज कर दिया।
इसके अलावा कनालीछीना बाजार में शराब पीकर लोक प्रदूषण करने के मामले में देवेंद्र पवार के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे और अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा






