
जन एक्सप्रेस /दिनेशपुर :- मामा के घर आई दो वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।बाजपुर निवासी गौरांग मिस्त्री की दो वर्षीय पुत्री खुशी रविवार को अपने स्वजनों के साथ खटोला निवासी मामा नीलू के घर आई थी। शाम करीब चार बजे खेलते समय वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का पता नहीं चला।
देर शाम तालाब के पास बच्ची की चप्पल मिलने पर ग्रामीणों ने तालाब में तलाश शुरू की। गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद बच्ची को बाहर निकाला। परिजन उसे दिनेशपुर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने हादसा बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।






