
जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- कांग्रेस नेता तिलक राज बेहड़ के साथ कथित अभद्रता और हाथापाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों ने तिलक राज बेहड़ के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई की। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।
प्रदर्शन में नारायण पाल, नवतेज पाल सिंह, हरपाल सिंह, करन जंग, साकिर अली बब्बू, उत्तम आचार्य, सुरेंद्र सिंह, अख्तियार अहमद पटौदी, शकील अंसारी, सिराजुद्दीन, अखिलेश सिंह, विपिन खोलिया, जिलानी अंसारी, पूरन चौहान, आकाश अंसारी, जगदीश सिंह महार, हसनैन मलिक और आजम मलिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






