utrakhand
नंदा-सुनंदा महोत्सव में पुलिस की पहल, 10 वर्षीय बच्ची को परिजनों से मिलाया

जन एक्सप्रेस /नैनीताल :- नंदा-सुनंदा महोत्सव के दौरान नैनीताल पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपने परिजनों से बिछड़ी 10 वर्षीय बच्ची को सकुशल परिवार से मिला दिया।
महोत्सव के दौरान कमला नाम की 10 वर्षीय बच्ची एक महिला को अकेली और रोती हुई मिली। महिला बच्ची को पुलिस कंट्रोल रूम लेकर पहुंची और पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद कंट्रोल रूम से बच्ची के परिजनों की तलाश के लिए लगातार अनाउंसमेंट कराया गया।
कुछ समय बाद बच्ची के नाना-नानी निवासी विद्या, हल्द्वानी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। आवश्यक पहचान और सत्यापन के बाद बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बच्ची की पहचान के लिए आधार कार्ड भी प्रस्तुत किया।बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने नैनीताल पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम की टीम का आभार जताया।






