
जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी :- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा 24 एवं 25 सितंबर 2026 को दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं. प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के मा. मंत्री पशुपालन , दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल, कौशल विकास एवं सेवायोजन एवं मा.प्रभारी मंत्री जनपद उत्तरकाशी, उत्तराखंड सरकार श्री सौरभ बहुगुणा 24 सितंबर को पूर्वाहन 11:00 बजे राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम सहित आयोजित बहुउद्देशीय शिविर,स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग करेंगे। अपराह्न 14:00 बजे अस्सी गंगा घाटी के ग्राम सभा अगोड़ा में डोडीताल मंदिर समिति कैलाशू द्वारा आयोजित श्रीगणेश महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
दिनांक 25 सितंबर को मा. कैबिनेट मंत्री पूर्वाहन 11:00 बजे कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। अपराह्न 13:30 बजे तिलोथ उत्तरकाशी में गंगोत्री फिजिकल एकेडमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात् मा. मंत्री अपराह्न् 14:30 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।






