Chinyalisaur
-
utrakhand
पहाड़ की बेटी ने शंघाई में लहराया तिरंगा चिन्यालीसौड़ की सानिया जोशी ने World Skills में जीता रजत, अपने ही स्कूल में हुईं सम्मानित तो आंखें हुईं नम
चंद्रप्रकाश बहुगुणा जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- कभी ऋषिराम शिक्षण संस्थान की बेंच पर बैठकर फैशन की दुनिया का सपना बुनने वाली चिन्यालीसौड़ की बेटी आज शंघाई के विश्व मंच पर भारत के लिए रजत लेकर लौटी है। 05 अक्टूबर को जब सानिया जोशी अपने पुराने स्कूल पहुंचीं, तो पूरा विद्यालय तालियों से गूंज उठा।सानिया ने चीन के शंघाई में आयोजित…
Read More » -
utrakhand
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा 24-25 सितंबर को उत्तरकाशी दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी :- कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा 24 एवं 25 सितंबर 2026 को दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं. प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के मा. मंत्री पशुपालन , दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल, कौशल विकास एवं सेवायोजन एवं मा.प्रभारी मंत्री जनपद उत्तरकाशी, उत्तराखंड सरकार श्री सौरभ बहुगुणा 24 सितंबर को पूर्वाहन 11:00 बजे राजकीय…
Read More » -
utrakhand
पर्यावरण संरक्षण का संदेश: रेनबो इंटरनेशनल एकेडमी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू
जन एक्सप्रेस /चिन्यालीसौड़ :- रेनबो इंटरनेशनल एकेडमी, चिन्यालीसौड़ में 23 सितंबर 2026 को पर्यावरण संरक्षण और मातृ-प्रेम को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण एवं जागरूकता सभा हुई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश नाथ ने छात्र-छात्राओं, अध्यापकों और अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य…
Read More » -
utrakhand
स्वच्छता पखवाड़ा में विद्यार्थियों ने निकाली जन-जागरूकता रैली
जन एक्सप्रेस /चिन्यालीसौड़ :- रेनबो इंटरनेशनल एकेडमी, चिन्यालीसौड़ में 1 सितंबर 2026 से स्वच्छता पखवाड़ा उत्साह, उमंग एवं जागरूकता के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नवम दिवस पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान एवं जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता संदेशों, प्रेरणादायक नारों, पोस्टर एवं बैनरों के माध्यम से आमजन…
Read More » -
utrakhand
शिक्षक दिवस पर संस्कार और प्रतिभा का संगम, गुरु को बताया राष्ट्र निर्माता
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- रेनबो इंटरनेशनल एकेडमी चिन्यालीसौड़ ( Rainbow International Academy) में शिक्षक दिवस गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीप प्रज्वलन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के बाद प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण करना है। उन्होंने बच्चों को बड़ों का…
Read More » -
utrakhand
बड़ेथी के नन्हे बच्चों ने लिया भारत को स्वच्छ बनाने का बड़ा संकल्प
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़ेथी (चिन्यालीसौड़) में स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ स्वच्छता दिवस के रूप में किया गया। शासन के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने विद्यालय, घर और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने की शपथ ली। छोटे बच्चों की इस बड़ी शपथ ने स्वच्छ भारत मिशन को…
Read More » -
utrakhand
गुरु पूर्णिमा पर उत्तरकाशी में गायत्री परिवार का गुरु पूजन, गायत्री यज्ञ, वृक्षारोपण और सदस्यता अभियान
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी:- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री परिवार उत्तरकाशी की ओर से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा, साधना और सेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य आयोजन जोशियाड़ा स्थित श्रीराम यज्ञशाला में संपन्न हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने सामूहिक गुरु पूजन कर युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने…
Read More » -
utrakhand
राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण में देरी और गुणवत्ता पर उठे सवाल, 21 जुलाई को डीएम से मिलेगी क्षेत्रवासियों की टीम
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :-चिन्यालीसौड़ के धारकोट-बिजोटी स्थित निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय में निर्माण कार्य की धीमी प्रगति और गुणवत्ता को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को दशगी हातड़ बिष्ट पट्टी के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, BDH जन मंच के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने निर्माण स्थल पर महाबैठक आयोजित कर संयुक्त निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता…
Read More » -
utrakhand
उत्तरकाशी: जुणगा-तराकोट मोटर मार्ग बदहाल, डामरीकरण और सुरक्षा कार्य की मांग को लेकर ग्रामीणों में रोष
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :-चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जुणगा-तराकोट मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से आज तक सड़क पर न तो आवश्यक सुरक्षा कार्य किए गए और न ही डामरीकरण कराया गया, जिससे मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुका…
Read More » -
utrakhand
चिन्यालीसौड़ पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल, डीएम से निष्पक्ष पुनः जांच की मांग
जन एक्सप्रेस /चिन्यालीसौड़ :- नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष मनोज कोहली ‘श्याम’ ने सात सभासदों की शिकायत पर एसडीएम डुंडा द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या को तथ्यहीन, एकतरफा और नियमों के विपरीत बताते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष पुनः जांच कराने की मांग की है। बुधवार को जारी विज्ञप्ति में मनोज कोहली ने कहा कि नगर पालिका…
Read More »