utrakhandउत्तरकाशीनई टिहरी

उत्तरकाशी में कानून व्यवस्था पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में हुआ।

जिलाध्यक्ष रावत ने कहा कि उधम सिंह नगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कई बार के विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई दबंगई और अभद्रता के दौरान पुलिस का मूकदर्शक बने रहना प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलता है। प्रदेश में महिलाएं, बुजुर्ग और आम नागरिक सुरक्षित नहीं हैं। सरकार अपराध नियंत्रण में पूरी तरह विफल है।

रावत ने कहा कि कांग्रेस जनता की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी और सरकार को जवाबदेही तय कर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

पुतला दहन में पूर्व राज्य मंत्री घनानंद नौटियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डुंडा कनक पाल सिंह परमार, सूरबीर सिंह राणा, उत्तम सिंह गुसाईं, शीशपाल सिंह पोखरियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ पपेंद्र नेगी, जिला संयोजक दलेब सिंह नेगी, रमन कठैत, सुदीश पंवार, हिमांशु सेमवाल, आदर्श राणा, दीपक नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने समय रहते कानून व्यवस्था पर गंभीर कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button