
जन एक्सप्रेस /रुद्रप्रयाग :- सरस्वती शिशु मंदिर रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को ‘नमामि भारतम्-वंदे मातरम’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया।
कार्यक्रम में 250 विद्यार्थियों, 135 अभिभावकों और 60 अन्य लोगों समेत कुल 445 लोगों ने प्रतिभाग किया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्यगण, अभिभावक और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर संघचालक शिव प्रसाद शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता गौरव असवाल ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने राष्ट्रीय गीत के महत्व और देश के प्रति प्रेम एवं समर्पण के भाव को जागृत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष नितीश परासी, सूचना विभाग के सहायक लेखाकार, प्रधानाचार्य गंगादत्त जोशी, राजीव सिंह घरिया, राकेश नौटियाल, पदम सिंह पंवार, मनोज भंडारी, दिनेश आर्य, अंकित राज, गीता देवी, पूजा कंडारी, आकांक्षा राणा और सविता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कल्याण मंत्र के साथ किया। सामूहिक गायन में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।






