utrakhandउत्तरकाशी

बनबसा में 4 ग्राम स्मैक के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /बनबसा :-  मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बनबसा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक युवक को 4 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 सितंबर को बनबसा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शिव मंदिर, एसएसबी कैंप के पास चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान टीम ने संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 4 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश चौधरी (28) पुत्र बिसाती डगोरा, निवासी ग्राम भगतपुर, ओड़ा नंबर-18, भीदत्त नगर पालिका, जिला कंचनपुर, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विनय मित्तल, उपनिरीक्षक दीवाना सिंह बिष्ट, एसएसबी बनबसा के उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल एजाज अहमद शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button