उत्तर प्रदेशहरदोई

डीएम की अध्यक्षता में विद्यालय यान समिति की बैठक सम्पन्न

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।डीएम राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में आज स्वामी विवेकानंद सभागार में विद्यालय यान समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई।डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयी वाहनों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देशित किया कि वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, बीमा एवं चालक के लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच समय-समय पर कराई जाए। साथ ही बच्चों को सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि मोटर व्हीकल एक्ट के सभी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। विद्यालय परिवहन सुरक्षा समितियों के गठन के उपरान्त क्रियाशील कराया जाये।डीएम ने कहा कि दस दिवस के भीतर समस्त प्रक्रियायें पूर्ण की जाये, तथा मानकोें का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि के उपरान्त प्रवर्तन कार्यवाही प्रारम्भ की जाये। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।बैठक मे नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button