स्कूल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /दिनेशपुर :- समाजोत्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय सरकार (25) और राजेश सरकार (27) निवासी टेकपाड़ा, दिनेशपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सीसीटीवी डीवीआर, एम्प्लीफायर, तीन स्पीकर, इन्वर्टर और एसएनपीएस डिवाइस समेत पूरा सामान बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।
मामले में पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






