utrakhandउत्तरकाशीटिहरी

ADG कानून व्यवस्था ने लिया गंगोत्री-गौमुख ट्रैक का जायजा, दुर्गम भोजवासा में जवानों का बढ़ाया मनोबल

चंद्रप्रकाश बहुगुणा

जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- उत्तराखंड के ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने 3 अक्टूबर को गंगोत्री धाम और गौमुख ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने यात्रा मार्ग पर पुलिस तैनाती, भीड़-यातायात प्रबंधन, पार्किंग और CCTV-ड्रोन निगरानी की समीक्षा कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, विनम्र व्यवहार और नदी घाटों पर सतर्कता के निर्देश दिए। गंगोत्री चौकी के अभिलेख और साफ-सफाई भी देखी।

भोजवासा चौकी पर दुर्गम परिस्थितियों में तैनात जवानों के रहने-खाने की सुविधाओं का जायजा लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। हर ट्रैकर का रजिस्टर में विवरण दर्ज करने, संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल सूचना और SDRF के साथ समन्वय से त्वरित रेस्पॉन्स के निर्देश दिए। इस दौरान DSP जनक सिंह पंवार, इंस्पेक्टर हर्षिल प्रदीप तोमर, चौकी प्रभारी प्रमोद उनियाल सहित पुलिस-SDRF मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button