PoliticsUP Breaking Newsउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य खबरेंसुल्तानपुर

राहुल गांधी से डर गई है मोदी सरकार – राजेश तिवारी

लोकतंत्र को डकैती से बचाना है तो भाजपा को हटाना होगा

जन एक्सप्रेस /सुलतानपुर :- कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जिससे भाजपा सरकार डर गई है।

राजेश तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह की कथित मर्जी से करोड़ों लोगों को वोट देने के अधिकार से वंचित किया गया है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि एफआईआर या किसी अन्य दबाव के जरिए राहुल गांधी को डराना संभव नहीं है। कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार के मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है। सरकार जिस तरह बलपूर्वक आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है, वह निंदनीय है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार की मनमानी के आगे न झुकेगी और न ही यह संघर्ष रुकेगा। जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ शुरू हुआ यह अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले चुका है।राजेश तिवारी ने दावा किया कि इस जन आंदोलन की लहर में सरकार बह जाएगी और जनता चुनाव में कथित ‘वोट चोरी’ का हिसाब जरूर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button