UP Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंसुल्तानपुर

सेवा संकल्प अभियान की चित्रकला प्रतियोगिता में रुपेश और पलक ने मारी बाजी

जन एक्सप्रेस /सुलतानपुर :-  सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय धनपतगंज के कक्षा सात के छात्र रुपेश तथा कंपोजिट विद्यालय बारियोना की कक्षा सात की छात्रा पलक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतिभावान विद्यार्थियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के धनपतगंज ब्लॉक अध्यक्ष नवीन प्रकाश पाण्डेय, एआरपी अंजनी नंदन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में कला एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के प्रति उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button