utrakhandउत्तरकाशी

वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट बने अध्यक्ष

निविदा दरों की स्वीकृति और लंबित भुगतान को लेकर व्यवसायियों में रोष, आगामी निविदाओं के बहिष्कार का निर्णय

हल्द्वानी। वन विकास निगम से जुड़े व्यवसायियों और ढुलानकर्ताओं की बैठक बुधवार को गैस गोदाम रोड स्थित आदित्य बैंक्विट हॉल, कुसुमखेड़ा में आयोजित हुई। बैठक में वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन किया गया। इसमें पूरन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, करन सिंह सजवान और डॉ. निशांत पपने को उपाध्यक्ष तथा राहुल गांधी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

दीप चंद्र जोशी को महासचिव, दया किशन भट्ट और भुवन पनेरू को सचिव तथा दीवान सिंह परिहार और मो. अकरम को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई। प्रेमपाल गंगवार, मुक्तयार खां, रमेश बिष्ट और कुंदन बोहरा को संरक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी में विजय तिवारी, राजेश कांडपाल, मनजीत सिंह और नवीन दानू को शामिल किया गया।

बैठक में व्यवसायियों और ढुलानकर्ताओं ने वर्ष 2025-26 की निविदा दरों को अब तक स्वीकृति नहीं मिलने तथा लंबित भुगतान और समायोजन पूरा नहीं होने पर रोष जताया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक निविदा दरों को स्वीकृति देकर पूर्ण भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वर्ष 2026-27 में वन विकास निगम की किसी भी निविदा में प्रतिभाग नहीं किया जाएगा।

व्यवसायियों के अनुसार यह निर्णय पश्चिमी क्षेत्र रामनगर और कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी के सभी डिवीजनों पर लागू रहेगा। इनमें कालाढूंगी पूर्वी, कालाढूंगी पश्चिमी, रामनगर पूर्वी, हल्द्वानी पूर्वी और टनकपुर समेत कुमाऊं मंडल के अन्य डिवीजन शामिल हैं। बैठक में आगामी निविदाओं के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।

बैठक में अशोक पंत, सूरज पडियार, मोहन चंद्र गढ़कोटी, कुंडल चंद्र, चंदन राम आर्य, किशोर चंद्र, विजय तिवारी, योगेश जोशी, प्रेमपाल गंगवार, मो. अकरम, मनजीत सिंह, करन सिंह सजवान, ठाकुर सिंह जिमिवाल, कुंदन बोहरा, राजेश कांडपाल, रविंद्र कापड़ी, जुनेद आलम, अतीक खान, हरिश्चंद्र भट्ट, दिनेश चंद्र गढ़कोटी, आफाक खान, अमृत पाल सिंह, मो. असलम, दीवान सिंह परिहार, राहुल गांधी, आरएस बिष्ट और दया किशन भट्ट मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button