CrimeCyber Fraudutrakhandउत्तरकाशी

बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /बनबसा :-  ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत बनबसा पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 6.85 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को थानाध्यक्ष विनय मित्तल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैनाल क्षेत्र में शारदा नदी के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 6.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन कश्यप (22 वर्ष) और रचित मौर्य (19 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड संख्या-6, नई बस्ती, बनबसा, जिला चम्पावत के रूप में हुई है। इस मामले में थाना बनबसा मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय मित्तल, उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल नईम अहमद और कांस्टेबल विक्रम सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button