ओपी राजभर पर बरसे BJP के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर
लखनऊ: सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पर एक बार फिर बीजेपी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर जमकर बरसे हैं। भगोड़े घोषित किए जा चुके बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को लेकर पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि अब्बास को तो राजभर ने ही छिपा रखा है। वही उनके संरक्षणकर्ता हैं।
पूर्व सांसद ने ओमप्रकाश राजभर की सियासत को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने राजभरों को ठगा है। पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी से ओमप्रकाश राजभर का पुराना सम्बन्ध है।
हरिनारायण राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश ने खुद को राजभर-राजभर कहकर भरों से चंदा लिया। भरों का खाया-पिया और भरों की ठेकेदारी की। पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर की राजनीति से सबसे बड़ा नुकसान राजभरों का हुआ है।






