खेल
बल्लेबाजी से प्रशंसकों का फिर मनोरंजन करने की कोशिश करूंगा
मुल्तान के सुल्तान नाम से मशहूर भारत के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने कहा है कि ‘लीजेंड्स क्रिकेट लीग’ के जरिये क्रिकेट के मैदान पर फिर से उतरने की उन्हें खुशी है और वह बल्लेबाजी के जरिये अपने प्रशंसकों का फिर से मनोरंजन करने की कोशिश करेंगे। लीजेंड्स क्रिकेट लीग में गुजरात जायंट्स टीम की कप्तानी कर रहे सहवाग ने सोमवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मणिपाल टाइगर्स के साथ मुकाबले से पहले यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर उतरने की खुशी है।






