खेल
T20 विश्व कप में जसप्रीत बुमराह के खेलने की उम्मीदें बरकरार
टी 20 विश्व कप की तैयारियों में टीम इंडिया जुटी हुई है। यही कारण है कि वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला भी खेली जा रही है। इन सब के बीच विश्व कप से पहले भारत को तगड़ा झटका लगा जब जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए। जसप्रीत बुमराह भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ हैं। ऐसे में उनका चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा झटका माना गया। फिलहाल चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टी20 में बीसीसीआई की ओर से मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है। लेकिन भारत के लिहाज से जसप्रीत बुमराह को लेकर एक अच्छी खबर आई है। पहले माना जा रहा था कि जसप्रीत बुमराह को अब ठीक होने में 4 से 6 महीने लगेंगे। लेकिन वह 3 से 4 सप्ताह में भी मैदान पर लौट सकते हैं।






