खेल
वाशिंगटन सुंदर भारतीय एकदिवसीय टीम में शामिल
रांची। स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के बाकी बचे दो एकदिवसीय के लिए चोटिल दीपक चाहर की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। श्रृंखला का दूसरा एकदिवसीय मैच रविवार को यहां खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका में शुरुआती मुकाबले को जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के बचे हुए मैचों के लिए दीपक चाहर की जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है।’’






