खेल
ऑस्ट्रेलिया में भारत की विजयी शुरुआत
23 अक्टूबर से भारत के लिए टी20 विश्व कप का आगाज हो रहा है। 23 अक्टूबर को भारत को अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत के समक्ष पिछली हार का बदला लेने का एक आसान मौका होगा। फिलहाल टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है और एक अनऑफिशियल वार्म अप मैच में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। T20 विश्वकप के आधिकारिक आगाज से पहले टीम इंडिया दो अधिकारिक और दो अनाधिकारिक वार्म अप मुकाबला खेल रही है। एक अनाधिकारिक वार्म अप मुकाबले में भारत ने 13 रन से जीत हासिल की है। इसके साथ ही मिशन ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय टीम का आगाज शानदार हुआ है।






