खेल

टी20 विश्व कप की मेजबानी मिलने पर दिल बाग बाग हो गया था: कोहली

टी-20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है तो उनका दिल बाग बाग हो गया था। फॉर्म में वापसी करने के बाद कोहली ने विश्वकप में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 82 रन की बेहतरीन पारी खेलकर अपने अभियान की शुरुआत की और बुधवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ 44 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली।
कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच समाप्त होने के बाद कहा,‘‘ जैसे ही मुझे पता चला कि विश्वकप ऑस्ट्रेलिया में होना है तो मेरा दिल बाग बाग हो गया था। मैं जानता था कि अच्छे क्रिकेटिया शॉट को खेलना अहम होगा। मैं जानता था ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव टीम के लिए बहुत फायदेमंद होगा।’’ कोहली ने बारिश से प्रभावित मैच में सर्वाधिक रन बनाए। भारत ने इस रोमांचक मैच में पांच रन से जीत दर्ज की। उन्होंने कहा,‘‘ आज का मैच काफी करीबी था, लेकिन उतना करीबी नहीं जितना हम पसंद करते। बल्लेबाजी में यह एक और अच्छा दिन था।

जब मैं क्रीज पर उतरा तो टीम पर दबाव था। मैं गेंद को अच्छी तरह से समझ रहा था। मैं अच्छा महसूस कर रहा था लेकिन मैं किसी चीज की तुलना नहीं करना चाहता। जो अतीत में हुआ वह बीती बात है।’’ कोहली के लिए एडिलेड ओवल का मैदान उनके लिए हमेशा भाग्यशाली रहा है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक इसी मैदान पर लगाया था और दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के रूप में पदार्पण करते हुए दोनों पारियों में शतक लगाए थे। उन्होंने कहा,‘‘ मुझे इस मैदान पर खेलना बहुत पसंद है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button