उत्तराखंड
स्मैक की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने गुरुकुल कांगड़ी भगवती तिराहा से नशे के दो सौदागरों को 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। आरोपित दोनों लोग गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय सहित आसपास के इलाके में स्मैक की सप्लाई करते थे।
पुलिस कप्तान के पीआरओ विपिन पाठक ने बताया कि शुक्रवार को कनखल थाना पुलिस ने दो आरोपितों वसीम पुत्र कय्यूब निवासी डिवाइन लाइट वाली गली जगजीतपुर हरिद्वार तथा आत्माराम उर्फ गोला पुत्र ओमप्रकाश निवासी सगरावला जगजीतपुर हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे गुरुकुल कांगड़ी सहित हरिद्वार के अन्य विद्यालयों के आसपास स्मैक बेचते थे।






