अन्य खबरे

कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली । सऊदी अरब और ओपेक प्लस देशों के अगले माह से कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती का असर अभी से दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 85 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव हीं किया है।

पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई में पेट्रोल का भाव 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड 4.43 डॉलर यानी 5.55 फीसदी उछलकर 84.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वही, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 4.26 डॉलर यानी 5.63 फीसदी की बढ़त के साथ 79.93 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेंड कर रहा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और ओपेक प्लस देशों ने अगले महीने से कच्चे तेल के उत्पादन में प्रतिदिन करीब 1.16 मिलियन बैरल की कटौती का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button