बिहार

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने किया पूर्व सैनिक कार्यालय का निरीक्षण

भागलपुर । गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने गुरुवार को नवनिर्मित खेल भवन के समीप स्थित पूर्व सैनिक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीसी, डीआईजी, वरीय पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के कई पदाधिकारीमौजूद थे।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने भवन की जर्जर स्थिति को देख पुलिस भवन निर्माण के अधिकारियों को पूर्व सैनिकों के बनने वाले नए भवन के कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। वही उन्होंने खेल भवन में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को जाना।

मौके पर उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों को जमीन संबंधित विवाद को लेकर कई परेशानियां उनके सामने आई है। जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सैनिकों को रहने में किसी तरह की परेशानी हो रही है तो किराया पर मकान लेकर इन्हें सही ढंग से व्यवस्थित किया जाए और चल रहे निर्माणाधीन कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button