उत्तर प्रदेश

शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष बने दिवाकर दत्त मिश्रा

प्रयागराज । विकास खंड उरुवा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय औंता में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत दिवाकर दत्त मिश्रा को उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

रविवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल संस्थान में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्रयागराज का त्रिवार्षिक अधिवेशन निर्वाचन प्रदेशीय महामंत्री अरुणेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राजेश सिंह पटेल को अध्यक्ष, रुद्र प्रताप सिंह यादव को महामंत्री व करतार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

मंडल पर्यवेक्षक ने सभी पदों पर सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की और प्रयागराज इकाई के सभी निर्वाचित पदाधिकारीयों को संगठन दायित्व के कुशल निर्वहन हेतु शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि सांसद केसरी देवी पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, विधायकगण गुरु प्रसाद मौर्य, प्रवीण पटेल, मेजा संदीप पटेल ने रिटायर्ड शिक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा एवं शिक्षक के महत्व पर सभी ने अपने विचार अध्यापकों के बीच रखे और शिक्षकों को अपने कर्तव्य पथ पर चलने की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button