बिहार

सीएम नीतीश की अध्यक्षता में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सीनेट की प्रथम बैठक संपन्न

पटना । मुख्यमंत्री सह कुलाधिपति बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को पटना में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सीनेट की प्रथम बैठक हुई।

बैठक में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विमलेश कुमार झा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने 01 जुलाई, 2022 को बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना कराई है ताकि राज्य में मेडिकल की पढ़ाई और बेहतर तरीके से हो सके।

उन्होंने कहा कि बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारी मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण करते रहें। वहां अच्छे ढंग से पढ़ाई और चिकित्सा कार्य की सुविधा बनी रहे, इसका ध्यान रखें।

सीएम ने कहा कि हम लोगों ने राज्य में कई मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों की स्थापना कराई है, जिससे छात्रों को चिकित्सा की पढ़ाई के साथ-साथ राज्य के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलती रहे। उन्होंने कहा कि बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नये भवन का निर्माण जल्द शुरू कराएं। इस भवन को काफी बेहतर ढंग से बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button