विदेश

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी नौसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

इस्लामाबाद । पाकिस्तानी नौसेना का एक हेलीकॉप्टर बलूचिस्तान में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पाकिस्तानी नौसेना के दो अधिकारियों और एक सैनिक की मौत हो गयी। सेना ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

पाकिस्तानी नौसेना के एक हेलीकॉप्टर ने बलूचिस्तान के ग्वादर में प्रशिक्षण के लिए उड़ान भरी थी, किन्तु वह वापस नहीं पहुंच सका। पाकिस्तानी नौसेना के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि सोमवार को बलूचिस्तान के ग्वादर में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पाकिस्तान नौसेना के दो अधिकारियों और एक सैनिक को अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रवक्ता ने कहा कि संभावित तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। प्रवक्ता ने फिलहाल कारणों की जानकारी देने से इनकार किया।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर घटना में मारे गए सैन्य कर्मियों के लिए प्रार्थना की। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष राजा परवेज अशरफ ने भी मौतों पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button