देश

कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

असम: मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सीकर में विजय संकल्प सभा के दौरान राज्य में कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि पर प्रकाश डाला। शर्मा ने सीकर के रींगस में दावा किया कि कांग्रेस अन्य राज्यों की तुलना में अधिक दरों पर पेट्रोल और डीजल बेचकर गरीबों का शोषण कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आई तो कीमतें कम होंगी। शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए कथित कुप्रबंधन के लिए वर्तमान प्रशासन की आलोचना की और दावा किया कि राज्य में भाजपा सरकार बनायेगी।

उन्होंने असम में ईंधन और बिजली की कीमतों की तुलना करते हुए कहा कि राजस्थान अपने निवासियों से अधिक शुल्क लेता है। शर्मा ने वादा किया कि भाजपा सरकार इन लागतों को कम करेगी।

उन्होंने राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ कथित अत्याचारों की निंदा की और राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का वादा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button