मनोरंजन

जैकी भगनानी संग रकुल प्रीत सिंह,इस तारीख को लेंगी सात फेरे….

मुम्बई: साल 2024 में ही कईं बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जहां जनवरी के पहले हफ्ते में आमिर खान की बिटिया रानी इरा खान बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग सात फेरे लेने वाली हैं तो वहीं अब एक और कपल के इस साल शादी करने की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं. ये जोड़ी कोई और नहीं रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल और जैकी जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. वही रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की वेडिंग डेट भी रिवील हो गई है.

रकुल और जैकी की शादी की डेट का हुआ खुलासा
दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह रकुल और जैकी फरवरी में गोवा में शादी कर रही है रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र से जानकारी मिली है, “रकुल और जैकी 22 फरवरी को गोवा में शादी कर रहे हैं. वे वास्तव में इस बारे में बहुत चुप हैं, क्योंकि वे इस रिश्ते को बहुत इंटीमेट रखना चाहते हैं.”

शादी से पहले वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं रकुल और जैकी
रिपोर्ट के मुताबिक अंदरूनी सूत्र ने ये भी कहा हैं, “वे वास्तव में प्राइवेट लोग हैं और शादी को भी प्राइवेट रखना चाहते हैं.” फिलहाल वे शादी के जश्न में बिजी होने से पहले वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं. रिपोर्ट की मानें तो सूत्र ने बताया, “जैकी फिलहाल अपनी बैचलर पार्टी के लिए बैंकॉक (थाईलैंड) में हैं। दरअसल, रकुल भी थाईलैंड में हैं और ब्रेक को एंजॉय कर रही हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button