उत्तरकाशी
-
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस ने दिया नशे से आजादी का संदेश
जिला संवाददाता – सीपी बहुगुणा जन एक्सप्रेस / उत्तरकाशी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू में उत्तरकाशी पुलिस की ओर से “नशे से आजादी” थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय की अध्यक्षता में…
Read More » -
उत्तरकाशी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, शहीदों को नमन और विकास का संकल्प
जिला संवाददाता – सीपी बहुगुणा जन एक्सप्रेस / उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट…
Read More » -
संकट में सहारा बने डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, सऊदी में फंसे प्रवासी के परिवार को 1.11 लाख की मदद
चंद्रप्रकाश बहुगुणा जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- जब संकट गहराता है तब जनप्रतिनिधि की असली पहचान सामने आती है। विकासखंड डुंडा के ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने इसी संवेदना की मिसाल पेश की। गाजणा पट्टी के ग्राम गोरसाड़ा निवासी इन्द्रमणि नौटियाल जो पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में फंसे हैं। उनकी पत्नी और बेटी दीपिका…
Read More » -
लखवाड़ और सॉन्ग बांध परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखवाड़ बांध एवं सॉन्ग बांध परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों परियोजनाओं के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण, प्रतिकर वितरण एवं पुनर्वास से संबंधित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही…
Read More » -
15 अगस्त पर सवाल आजादी के 80 साल बाद भी डंडी-कंडी पर ढोकर अस्पताल पहुंच रहे पहाड़ के लोग
चंद्रप्रकाश बहुगुणा जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- कल देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, लेकिन मोरी विकासखंड के सीमांत गांव फिताड़ी मे आजादी का मतलब अब भी डंडी-कंडी है। आज शुक्रवार सुबह 24 वर्षीय अनुरोध राणा पुत्र सिलदार सिंह बगीचे की ओर जा रहे थे कि बोसनी तोक मे भालू ने हमला कर दिया। वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर…
Read More » -
मैराथन में पुरुष-महिला वर्ग के पहले छह विजेता सम्मानित
जन एक्सप्रेस /रुद्रप्रयाग :- 14 अगस्त 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और नशामुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से जनपद में विशेष मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। खेल एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में आयोजित मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के कुल…
Read More » -
फ़िताड़ी गांव में भालू के हमले से युवक घायल, सेब के बगीचे जाते समय किया हमला।
पुरोला संवाददाता जन एक्सप्रेस/विकासखंड :- मोरी के दूरस्थ गोविंद वन्यजीव विहार क्षेत्र के फ़िताड़ी गांव के बोसणी तोक में शुक्रवार सुबह भालू के हमले में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध राणा (24 वर्ष), पुत्र सिलदार, निवासी फ़िताड़ी शुक्रवार सुबह अपने सेब के बगीचे…
Read More » -
श्रीकालखाल इंटर कॉलेज डुंडा में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, छात्रों को सिखाए बचाव के तरीके
जिला संवाददाता – सीपी बहुगुणा जन एक्सप्रेस / उत्तरकाशी: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकालखाल, डुंडा में मंगलवार को सीड संस्था के आपदा प्रबंधन अधिकारी मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन विद्यालय तैयारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं को आपदा से बचाव एवं प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी मोहन सिंह राणा और…
Read More » -
भल्डगांव पुनर्वास की मांग को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी, ब्लॉक प्रमुख ने दिया समर्थन
जिला संवाददाता – सीपी बहुगुणा जन एक्सप्रेस / उत्तरकाशी: ग्रामसभा भल्डगांव में पुनर्वास एवं विस्थापन की मांग को लेकर समाजसेवी गोपीनाथ सिंह रावत के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन को समर्थन देने के लिए चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत धरना स्थल पर पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत ने ग्रामीणों की…
Read More » -
जनपद के सभी प्रसव केंद्र होंगे सुदृढ़, CMO ने यमुना घाटी के अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण
जिला संवाददाता – सीपी बहुगुणा जन एक्सप्रेस / उत्तरकाशी: जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रसव केंद्रों को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाएगा। नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय ने इस दिशा में मंगलवार से यमुना घाटी के अस्पतालों का दो दिवसीय औचक निरीक्षण शुरू किया। सीएमओ ने सीएचसी बड़कोट, सीएचसी नौगांव,…
Read More »