देश

कालियागंज दुष्कर्म पर राज्य की जांच से हाई कोर्ट संतुष्ट नहीं

कोलकाता । कालियागंज में नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्य सरकार की जांच से हाई कोर्ट संतुष्ट नहीं है। न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा की एकल पीठ ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान राज्य के महाधिवक्ता को फटकार लगाते हुए पूछा है कि राज्य सरकार क्या चाहती है? इस घटना की भी सीबीआई जांच का आदेश दे दिया जाए तो खुश रहेंगे? उन्होंने कहा कि राज्य सीआईडी घटना की सही तरीके से जांच नहीं कर रही है। घरवालों को भी इस बारे में ठीक से जानकारी नहीं दी जा रही। यह ठीक नहीं है। ऐसी वारदातों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button