उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

मिशन शक्ति के तहत छात्रा ने संभाला तहसीलदार का कार्यभार

जन एक्सप्रेस/तिलोई: अमेठी मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सशक्त बनाने और उन्हें प्रशासनिक कार्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को तिलोई तहसील में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सत्य साईं इंटर कॉलेज, शंकरगंज, तिलोई की कक्षा-12 की छात्रा समीक्षा सिंह को एक दिन के लिए तिलोई तहसीलदार का कार्यभार सौंपा गया।छात्रा ने कार्यभार ग्रहण कर कार्यालय का निरीक्षण किया, अभिलेखों का अवलोकन किया और कर्मचारियों से तहसील की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।इस अवसर पर तहसीलदार तिलोई अभिषेक यादव ने छात्रा को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भी आगे बढ़ें। विद्यालय के प्रबंधक अजय सिंह तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य अमर कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। छात्रा समीक्षा सिंह द्वारा संभाले गए इस प्रतीकात्मक कार्यभार से न केवल विद्यालय परिवार उत्साहित हुआ बल्कि क्षेत्रीय नागरिकों ने भी इसकी सराहना की।विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं को भविष्य की जिम्मेदारियों को समझने का अवसर मिलता है और समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button