उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

नारायण वाटिका में भाजपा की विधानसभा स्तर की एसआईआर कार्यशाला सम्पन्न

जन एक्सप्रेस/सुइथाकलां: जौनपुर सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित नारायण वाटिका में शनिवार को निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण(SIR) को लेकर शाहगंज विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित हुई। इसका लक्ष्य नामावली को त्रुटि रहित बनाना है।
उक्त कार्यशाला को संबोधित करते हुए शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने कहा कि विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण पर आने वाले विधानसभा,लोक सभा चुनाव निर्भर करेंगे। एसआईआर सही होने से ही चुनाव की राह आसान होगी।
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद तैयार होने वाली मतदाता सूची ही आगामी चुनावों की नींव बनेगी। उन्होंने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची के जोड़ने की कार्यकर्ताओं से अपील की।
कार्यशाला में पार्टी के विधानसभा शाहगंज के वरिष्ठ पदाधिकारी,सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष,बी एल.ए.2 जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह,राकेश वर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, भाजयुमो से पवन कुमार पाल,अंगद वर्मा, रविशंकर चतुर्वेदी, रमेश तिवारी, राकेश तिवारी, रोहित सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता लोग मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री भाजपा सुनील तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button