देश

दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में पेश, तीन विधेयक हुए पारित

नई दिल्ली । दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित अध्यादेश को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक- 2023 मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया। इसके अलावा सदन में तीन विधेयक पारित किए गए।

लोकसभा में मंगलवार को भी मणिपुर मुद्दे पर व्यवधान रहा और कार्यवाही पहले दो बजे, फिर तीन बजे और बाद में तीन विधेयकों को पारित कर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में आज जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक 2023, अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2023 और संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश संशोधन विधेयक- 2023 पारित किए गए। इसके बाद कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

इससे पहले दो बजे कार्यवाही शुरू होने पर गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक-2023 पेश किया। विधेयक का कुछ विपक्षी सांसदों ने विरोध किया। इस पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विधेयक के विरोध केवल राजनीतिक है और इसका संवैधानिक आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन को संविधान के अनुसार दिल्ली संघ शासित राज्य के लिए किसी भी कानून को लाने का अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button