देश

शिवाजी पार्क में ही होगी शिवसेना की दशहरा रैली

दशहरा रैली पर शिंदे और उद्धव गुट में जुबानी जंग तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उद्धव ने साफ किया की शिवसेना की दशहरा रैली शिवाजी पार्क में ही होगी। उद्धव ने समर्थकों से भीड़ जुटाने की अपील की है। उधर शिंदे गुट भी शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने पर अड़ा हुआ है। यानी की दशहरा रैली को लेकर दोनों खेमों में तनातनी बढ़ती ही जा रही है। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना छोड़कर जाने वालो को ठग बताया है।

उद्धव ठाकरे ने आज मुबंई के पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें दो कार्यक्रमों पर चर्चा हुई है। जिसमें एक 21 तारीख को होने वाला कार्यक्रम है और दूसरा दशहरा रैली जो हर साल शिवाजी पार्क पर होता है। दोनों को लेकर चर्चा हुई है और उद्धव ठाकरे की तरफ से यही कहा गया है कि शिवसेना ही शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करेगी। इससे पहले शिंदे गुट की तरफ से भी ये दावा आया है और उन्होंने भी लोकल बीएमसी के वार्ड ऑफिस में एप्लीकेशन दी हुई है। शिंदे गुट ने कहा है कि दशहरा रैली वो करना चाहते हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें बीएमसी पर जाकर टिकी हैं। बीएमसी की तरफ से शिंदे गुट या उद्धव गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की इजाजत दी जाती है। ज्ञात हो कि इससे पहले जब गणपति विसर्जन था तो दोनों गुट के लोगों का आमना-सामना हुआ था। इसमें शिंदे गुट के विधायक के खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button