उत्तरकाशी

‘प्रकृति से प्रौद्योगिकी तक: बदलते युग का विज्ञान’ पुस्तक का हुआ विमोचन

विज्ञान और तकनीक के समन्वय पर विशेष जोर

जन एक्सप्रेस/ उत्तरकाशी: वीर माधो सिंह भंडारी तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर स्थित राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बौन में विज्ञान शिक्षक एवं विज्ञान लेखक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल की नई पुस्तक ‘प्रकृति से प्रौद्योगिकी तक: बदलते युग का विज्ञान’ का भव्य विमोचन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एच. एस. भदौरिया, निदेशक राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बौन तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद जगूड़ी, प्रबंधक ऋषिराम शिक्षण संस्थान, उत्तरकाशी ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पुस्तक को विज्ञान, पर्यावरण और आधुनिक तकनीक के बीच संबंधों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण साहित्यिक एवं शैक्षिक प्रयास बताया।

लेखक डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल ने बताया कि पुस्तक में प्रकृति, जैव विविधता, गंगा के वैज्ञानिक पहलू, जैविक खेती, बीज संरक्षण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), साइबर सुरक्षा, STEM शिक्षा तथा भविष्य की उभरती तकनीकों जैसे समसामयिक विषयों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तक का उद्देश्य पाठकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और प्रकृति तथा प्रौद्योगिकी के संतुलित संबंध को समझाना है।

मुख्य अतिथि एच. एस. भदौरिया ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के तेजी से बदलते दौर में यह पुस्तक विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम पाठकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. अरविंद जगूड़ी ने कहा कि यह पुस्तक विज्ञान को समाज, पर्यावरण और भविष्य की चुनौतियों से जोड़ते हुए नई सोच को विकसित करने का कार्य करती है।

कार्यक्रम में डॉ. राजेश जोशी, संजय जगूड़ी एवं संजीव डोभाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों और विज्ञान प्रेमियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए लेखक को शुभकामनाएं दीं।

यह पुस्तक विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीकी विकास के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button