कानपुर
निकाय चुनाव में एनडीए के साथ मिलकर उतारेंगे उम्मीदवारः अनुप्रिया पटेल

कानपुर । केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा कि निकाय चुनाव में भी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उम्मीदवार उतारेंगे।
अनुप्रिया पटेल जूही स्थित विनोबा नगर स्थित परिवार में निधन के बाद आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। बासमंडी में हुए आग हादसे पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई कर रही है। अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों के साथ सरकार खड़ी है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से भाजपा और अपना दल एनडीए के साथ है। आने वाले चुनावों में भी साथ रहेगी। मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के नागरिक हैं और उनका ऊपरी अदालत में जाना अधिकार है।






