उत्तर प्रदेशजौनपुर
सुरक्षा को ताक पर रखकर हो रहा है नौका परिचालन

जन एक्सप्रेस /जौनपुर : शहर में सुरक्षा को ताक पर रखकर हो रहा है नौका परिचालन में जिसमें सुरक्षा मानक का पालन होना चाहिए. वह यहां नहीं हो पा रहा है. जिस कारण बढ़ी हुई गोमती नदी में लोग अपनी जान हथेली पर रख नौका विहार के साथ सेल्फी व रील बनाने का लुफ्त उठा रहे है.
आए दिन नौका दुर्घटना के बड़े- बड़े हादसे लगातार हो रहे हैं.
वहीं नगर में बिना सेफ्टी जैकेट पहने हुए उफनती गोमती में ओवरलोड नाव पर जान जोखिम में डालकर लोग नदी में सैर करते हैं।
जबकि एक कारगर कदम ऐसी घटना पर विराम लगाने के लिए काफी है.
लेकिन इनके रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं.
हैरत की बात तो यह है कि इस ओर स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों का ध्यान नहीं है।






