मनोरंजन

दूसरे दिन ही बढ़ा शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म का कलेक्शन…

Box Office Collection Day 2: शाहिद कपूर और कृति सेनन की रॉम-कॉम फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे और अब रिलीज के बाद फिल्म पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. अमित जोशी और अराधना शाह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दो दिनों में 13 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने पहले दिन 6.7 करोड़ की ओपनिंग ली थी. हालांकि वीकेंड पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म का कलेक्शन बढ़ता दिखाई दे रहा है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने अब तक 6.61 करोड़ रुपए का दमदार कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 13.31 करोड़ रुपए हो गया है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button