वाराणसी

पीएम मोदी आज काशी में सबसे बड़ा करेंगे रोड शो…

काशी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनने के बाद आज सबसे बड़ा रोड शो करेंगे। पीएम मोदी पर बाबतपुर से बरेका तक 28 किलोमीटर लंबे रूट पर पुष्पवर्षा होगी। खास बात यह है कि पीएम मोदी अपनी कार के रूफटॉप से बाहर आकर लोगों का अभिवादन भी करेंगे।

पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट, हरहुआ चौराहा, शिवपुर चौराहा, अर्दली बाजार, कचहरी चौराहा, लहरतारा चौराहे से आगे, मंडुवाडीह चौराहा, बीएलडब्ल्यू गेट पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर पीएम का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही इन जगहों पर मंत्रोच्चार के लिए बटुक, डमरू दल और कलाकार उपस्थित रहेंगे। बीएलडब्ल्यू में पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले पार्टी पदाधिकारियों की सूची को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया जाएगा।

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से नौ मार्च की रात काशी पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह बीएलडब्ल्यू हेलिपैड से आजमगढ़ में जनसभा के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button