खेल

T20 WC:नेपाली क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

T20 WC: नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने संदीप लामिछाने को वीजा देने से इनकार कर दिया है। लामिछाने को हाल ही दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने बरी किया था। इसके बाद उनके आगामी टी20 विश्व कप में खेलने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अब वीजा रद्द होने से वह वेस्टइंडीज और अमेरिका नहीं जा पाएंगे। टी20 विश्व कप की शुरुआत दो जून से होने जा रही है। लामिछाने ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।
संदीप ने एक्स पर पोस्ट किया
उन्होंने एक्स पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने वही किया जो उन्होंने 2019 में मेरे साथ किया था। उन्होंने मुझे वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं नेपाल क्रिकेट की भलाई चाहने वाले लोगों और शुभचिंतकों से माफी मांगता हूं। इसके साथ उन्होंने नेपाल क्रिकेट संघ (CAN) को भी टैग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button