सफाई कर्मचारियों ने महाकुम्भ में दिया सरकार का साथ, अब योगी सरकार ने दिए ये तोहफे, जानिये कर्मचारियों को मिले क्या क्या लाभ

जन एक्सप्रेस/मनु शुक्ला/प्रयागराज : सीएम योगी ने प्रयागराज के सफाई कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। सभी कर्मचारियों को बोनस देने के साथ-साथ सैलरी में भी बढ़ोतरी करने का ऐलान सीएम योगी ने किया है। सफाई कर्मचारियों को महाकुम्भ में पूरी लगन के साथ काम करने का रिवार्ड अब मिल रहा है। सरकार के इस कदम से सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों में भी ख़ुशी की लहर आ गयी है।
एक महीने तक अतिरिक्त बोनस और सैलरी में बढ़ोतरी
योगी सरकार ने सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहित और सम्मानित करने के लिए ये तरीका अपनाया। जिसके अंतर्गत सभी कर्मचारियों को एक महीने का अतिरिक्त बोनस दिया जायेगा। बोनस के अलावा कर्मचारियों की सैलरी को भी सरकार ने 10 हज़ार से बढ़ाकर मिनिमम 16 हज़ार कर दिया है। इन सब के अतिरिक्त कर्मचारियों और उनके परिवारों का पाँच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जायेगा। ये सभी नियम अप्रैल महीने से लागू होंगे।
कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर
अपने भाषण के दौरान सीएम योगी ने सफाई कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा – जिस तरह सभी कर्मचारियों ने महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप चलाने में सरकार और प्रशासन का सहयोग किया है, उसी तरह योगी सरकार भी सभी कर्मचारियों की आर्थिक और स्वास्थ्यिक हर रूप से भरपूर मदद करेगी। अपने काम के लिए सरकार द्वारा ऐसे प्रोत्साहन मिलने से कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, साथ ही साथ एक ख़ुशी की लहर दौड़ उठी है।






