जौनपुर सलखापुर हॉल्ट स्टेशन पर शीघ्र बनेगा रेलवे क्रॉसिंग आंदोलनकारियों में खुशी की लहर
आंदोलनकारियों में खुशी की लहर

जन एक्सप्रेस / जौनपुर : उत्तर रेलवे के अंतर्गत बरसठी-सलखापुर हॉल्ट स्टेशन पर शीघ्र ही रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। जैसे ही इस सूचना की पुष्टि हुई, जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में लंबे समय से आंदोलन कर रहे रेल आंदोलनकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अन्ना ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के बाद दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत टिकट बुकिंग काउंटर, स्टेशन मास्टर का आवास, यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय, पार्क और स्टेशन की बाउंड्री वॉल का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी रेल आंदोलनकारियों, बरसठी के पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही रेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया, जिसने जरौना, बरसठी, भन्नौर, कटवार, बारीगांव नेवादा और मड़ियाहूं जैसे क्षेत्रों में चल रहे आंदोलन को संज्ञान में लेकर कार्यवाही की।






