ड्रग्स कारोबार में संलिप्त दो लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद पुलिस ने नशा कारोबारियो पर की बड़ी कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: भारत नेपाल अंतरास्ट्रीय बार्डर से सटे ठूठीबारी कोतवाली पुलिस ने अवैध ड्रग्स धंधे में संलिप्त और सक्रिय कारोबारियो के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी महराजगंज के अनुमोदन के बाद पुलिस प्रशासन ने नशीली दवा के गैंग लीडर व कारोबार में संलिप्त दो व्यक्ति के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। माना जा रहा है कि प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध नशा कारोबार करने वाले लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते 14 जनवरी 2025 की रात कोतवाली पुलिस व 22वीं वाहिनी एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एसएसबी रोड भरवलियां ढालें के पास से एक बाइक से नशीली दवा की बड़ी खेप के साथ विवेकानंद मल्ल निवासी विवेकानन्द नगर सिसवां बाजार व शमसाद अली निवासी डगरूपुर को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। दोनों आरोपित प्रतिबंधित नशीली दवाओं तस्करी करते थे। इस बाबत ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया की नशीली दवा कारोबार का गैंग लीडर विवेकानन्द मल्ल व शमशाद अली उर्फ आरिफ गैंग का सक्रिय सदस्य हैं। दोनों मिलकर आर्थिक, भौतिक दुनियावी लाभ के लिये जनपद महराजगंज व नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली दवा व इंजेक्शन बेचने जैसा जघन्य अपराध किया जाता है। ऐसे में महराजगंज जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद पुलिस ने उपरोक्त दोनो आरोपितों के विरुद्ध 30प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्यवाही किया है। जिसके बाद पुलिस ने नशीली दवा कारोबार का सक्रिय सदस्य शमशाद अली उर्फ आरिफ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गैंग लीडर विवेकानन्द मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।






