गुजरातहादसा

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन

जन एक्सप्रेस : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एक विमान दुर्घटना में हो गया। वह एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 में सवार थे, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे। दुर्घटना में सभी सवारियों की मौत की पुष्टि की गई है।

दुर्घटना के समय विमान ने उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ‘Mayday’ कॉल किया, जो संकट की स्थिति में सहायता के लिए दिया जाता है। इसके बाद विमान से संपर्क टूट गया और वह अहमदाबाद के मेघानी नगर क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में विमान के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी भारी नुकसान हुआ है।

विजय रूपाणी का राजनीतिक करियर उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और गुजरात राज्य में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वह 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button