UP Breaking NewsUP POLICEUPPOLICEहादसा

सादाबाद में पूर्व फौजी दंपती की घर में हत्या, खून से लथपथ मिले शव

हाथरस के सादाबाद में पूर्व फौजी दंपती की हत्या, घर के अंदर मिले शव; जांच में जुटी पुलिस

जन एक्सप्रेस / हाथरस/सादाबाद। हाथरस के सादाबाद में रविवार सुबह पूर्व फौजी दंपती की घर के अंदर हत्या से सनसनी फैल गई। सादाबाद बाईपास मार्ग स्थित घर में 58 वर्षीय पूर्व फौजी शमशुद्दीन और उनकी पत्नी सद्दो के शव खून से लथपथ हालत में मिले।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9:30 बजे तक घर का गेट नहीं खुलने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों की मदद से घर का गेट खुलवाया गया। अंदर दोनों के शव पड़े मिले।बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से दोनों की गला काटकर हत्या की। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या की वजह के साथ-साथ संदिग्ध हमलावरों की तलाश की जा रही है।

यह पूरी घटना थाना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग की बताई जा रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button