UP POLICEउत्तर प्रदेशहमीरपुर
पुलिस ने अवैध असलहे के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की राठ पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत 19 वर्षीय अभियुक्त शिवम पुत्र भूपेन्द्र को चौपड़ा मन्दिर के पास धमना रोड राठ से 315 बोर के अवैध असलहा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। वही राठ पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 290/2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। जबकि अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में एस आई शिवम दत्त सहित कांस्टेबल अभिषेक राजपूत शामिल रहे।






